समस्तीपुर: राष्ट्रीय जनता दल के राज्यव्यापी आह्वान के तहत शुक्रवार को समस्तीपुर के सरकारी बस स्टैंड परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता बस स्टैंड पर जुटने लगे थे। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने का मुख्य फोकस बढ़ती महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार, युवाओं में बेरोजगारी और राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर रहा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इन मूलभूत मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और आम जनता त्रस्त है।
इस धरना-प्रदर्शन में समस्तीपुर जिले के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा से विधायक रणविजय साहू, उजियारपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम और पूर्व एमएलसी रोमा भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। सभी नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सब्सक्राइब Nation Samvad Youtube चैनल
https://youtube.com/@nationsamvad?si=zqSZIkx3pNbtmNnT
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन को छह महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, बल्कि हालात और बदतर हो गए हैं। नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर हैं। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनता में भय का माहौल है।
गीता सत्र सुनने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/@geetabybraj?si=DJWIFoRyNPexzqOc
पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजद के शीर्ष नेताओं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती करके प्रदेश की असल समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को छोड़कर इन्हीं बातों में उलझे रहें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजद का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाएगा और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।



